गंगनहर में समाई तेज़ रफ्तार कार,मेरठ के दो युवकों की दर्दनाक मौत

गंगनहर में समाई तेज़ रफ्तार कार,मेरठ के दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

हरिद्वार । रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मोहम्मदपुर झाल के पास तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगनहर में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार मेरठ के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।बताया गया है कि कार बेहद तेज़ रफ्तार में थी। गंगनहर की पटरी पर मौजूद तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते कार नहर में समा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नहर में उलटी और आधी डूबी ग्रे रंग की किया सेल्टोस को देखकर स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया गया। झालकर्मियों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर फंसे दो युवकों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से रुड़की मोर्चरी भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा उम्र 25 वर्ष पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी कुराली थाना जानी मेरठ व पुनीत उम्र 25 वर्ष पुत्र आशुतोष निवासी कुराली थाना जानी मेरठ के रूप में हुई है। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड और गंगनहर पटरी का तीखा मोड़ हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को गंगनहर से बाहर निकलवा लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के हर पहलू की गहन जांच की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक अंजाम की चेतावनी देता है।

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

error: Content is protected !!