श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का सेवा भाव प्रशंसनीय : अहमद नदीम

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का सेवा भाव प्रशंसनीय : अहमद नदीम
हरिद्वार। जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और कांवड मेले में प्रशासन का सहयोग किए जाने पर आभार जताया। चरण पादुका मंदिर में भेंटवार्ता के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जिला सूचना अधिकारी को आशीर्वाद प्रदान किया। जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का सेवा भाव प्रशंसनीय है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज विशाल कांवड़ मेले को संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने के साथ जल लेने आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का भी संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र्रपुरी महाराज युवा वर्ग का मार्गदर्शन करने में भी उल्लेखनीय योगदान देते हैं। जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अहमद नदीम युवा अधिकारी हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

error: Content is protected !!