मीरपुर मौजपुर में अवैध पेड़ कटान: कार्रवाई के दावे, लेकिन डिप्टी रेंजर की भूमिका पर उठे सवाल

मीरपुर मौजपुर में अवैध पेड़ कटान: कार्रवाई के दावे, लेकिन डिप्टी रेंजर की भूमिका पर उठे सवाल

हरिद्वार। मीरपुर मौजपुर क्षेत्र में आम, बाबुल और तून जैसे बहुमूल्य पेड़ों की अवैध कटाई का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। सोमवार देर रात बिना किसी वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई किए जाने की सूचना सामने आई है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर खानपुर रेंज के हल्का चौकी इंचार्ज डिप्टी रेंजर नवीन अपने सहयोगी मुरसलीन अंसारी के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का दावा किया।

हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंचने तक कई पेड़ पहले ही काटे जा चुके थे। बताया जा रहा है कि पेड़ ठेकेदार और डिप्टी रेंजर के बीच तीखी बहस जरूर हुई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि वन विभाग समय रहते सतर्क होता, तो इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई आखिर कैसे संभव हो पाती? सूत्रों की मानें तो जिस पैमाने पर आम, बाबुल और तून के पेड़ काटे गए हैं, वह बिना विभागीय लापरवाही या अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं माना जा रहा। यही कारण है कि अब इस पूरे प्रकरण में हल्का चौकी खानपुर रेंज नवीन की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इस मामले में जब खानपुर रेंज के रेंजर मोहन सिंह नेगी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि अवैध रूप से काटे गए सभी पेड़ों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि क्षेत्रीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि केवल जुर्माना लगाकर मामले को दबाने की कोशिश न की जाए, बल्कि यह भी स्पष्ट किया जाए कि अवैध कटान किसकी जानकारी और संरक्षण में हुआ। लोगों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी मीरपुर मौजपुर क्षेत्र से सागवान जैसे कीमती पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया था। उस समय वन विभाग की टीम और सुमन नगर चौकी पुलिस ने कलियर स्थित एक आरा मशीन से चोरी की लकड़ी बरामद की थी। लेकिन सूत्रों के अनुसार, अब तक न तो ठेकेदार के खिलाफ और न ही संबंधित आरा मशीन पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है।अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग इस बार सख्ती दिखाएगा या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा। फिलहाल पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय जनता की निगाहें विभागीय कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया।’कुम्भ नगरी खेल नगरी के रूप में भी पहचानी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।’

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

शास्त्री निवास में स्वामी इंद्रजीत सिंह का महंत पद पर पट्टाभिषेक, संत समाज ने दी सहमति  ब्रह्मलीन महंत हरभजन सिंह शास्त्री की इच्छा अनुसार स्वामी इंद्रजीत सिंह बने उत्तराधिकारी हरिद्वार: संत समाज की उपस्थिति में स्वामी इंद्रजीत सिंह को चादर–तिलक विधि से महंत पद की जिम्मेदारी

गढ़ मीरपुर पंचपुरी में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ,राजनीतिक दल हो, कोई भी विचार हो, आंबेडकर सबकी जरूरत बन : मास्टर दिलीप कुमार

error: Content is protected !!