गुमशुदगी से मर्डर मिस्ट्री तक: 48 घंटे में हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा, दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की हत्या का राजफाश
हरिद्वार । कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामूली से मोबाइल फोन के लिए की गई यह निर्मम वारदात पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली है। दरअसल, एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार 04 फरवरी 2026 को रामआसरे पुत्र नाथूराम निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर ने अपने 38 वर्षीय पुत्र मनीष के 01 फरवरी से लापता होने की सूचना दी। मनीष पैरों से दिव्यांग था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शिकायत के आधार पर थाना रानीपुर में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई।
मोबाइल बना मौत की वजह
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला कि ज्वालापुर के पाँवधोई मोहल्ले का रहने वाला अयान उर्फ सुन्नत बैरियर नंबर-5 के पास मनीष से कॉल करने के बहाने उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया था और बाद में फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 06 फरवरी को बीएचईएल स्टेडियम के पास से संदिग्ध अयान को हिरासत में लिया। तलाशी में मनीष का मोबाइल बरामद हो गया।पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि मोबाइल छीनने के बाद जब मनीष उसके घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत की बात कही तो वह डर गया। इसी दौरान उसने अपने साथी बिलाल (हाल ही में जेल से छूटा) के साथ मिलकर मनीष को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
शराब के बहाने बुलाकर की हत्या
आरोपियों ने मनीष को शराब पिलाने के बहाने बीएचईएल क्षेत्र की झाड़ियों में बुलाया। वहां कहासुनी होने पर बिलाल ने मनीष को पकड़ा और अयान ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झाड़ियों में फेंक दिया तथा ई-रिक्शा लावारिस छोड़कर फरार हो गए।
अयान की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से शव बरामद कर लिया। इसके बाद गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में रानीपुर पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती थी बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली भी। महज एक मोबाइल फोन के लिए एक दिव्यांग मेहनतकश व्यक्ति की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर मामले में कठोर कार्रवाई की






Users Today : 5