रानीपुर पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना वेरिफिकेशन किरायेदार रखने पर 6 मकान मालिकों पर कार्रवाई

रानीपुर पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना वेरिफिकेशन किरायेदार रखने पर 6 मकान मालिकों पर कार्रवाई

हरिद्वार (रानीपुर)। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार को सघन सत्यापन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर व सुमननगर में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, ठेली-फड़ संचालकों, कबाड़ियों तथा होटल-ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन किया।अभियान के दौरान पुलिस ने मौके पर 45 किरायेदारों, मजदूरों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन कराया। वहीं बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 6 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 60,000 रुपये के कोर्ट चालान किए गए। इसके अतिरिक्त स्वयं का सत्यापन न कराने वाले 8 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 2,000 रुपये के चालान किए गए।पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान क्षेत्र के मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने यहां रह रहे किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही होटल-ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों को भी अपना पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए जागरूक किया गया।कोतवाली रानीपुर पुलिस का कहना है कि प्रत्येक रविवार को इस प्रकार का सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि असामाजिक व संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा, उपनिरीक्षक विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर) सहित कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मी शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

बारिश के कारण धनौरी में तिरछे पुल ,मुख्य पटरी पर पानी का जमाव होने के कारण कांवड़ियों को काफी दिक्कत मार्गस गुजरना पड़ रहा था , धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान तत्काल मौके पर पहुचकर पुल की सफाई कर पानी की निकासी को सुचारू

error: Content is protected !!