सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया

सांसद खेल महोत्सव 2025: जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार सांसद । लोकसभा हरिद्वार त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले की 11 विधानसभा स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों सहित सीधे जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

पिट्ठू (बालिका वर्ग): रानीपुर बनाम खानपुर के फाइनल में खानपुर विधानसभा विजयी रही।

म्यूजिकल चेयर: अनुभा (ज्वालापुर) प्रथम, वरनिका (भगवानपुर) द्वितीय, कुमकुम (हरिद्वार) तृतीय।

दौड़ 100 मीटर (बालिका): पिंकी (खानपुर) प्रथम, हिमानी (भगवानपुर) द्वितीय, अंशिका (पिरान कलियर) तृतीय।

दौड़ 100 मीटर (बालक): आशीष (लक्सर) प्रथम, अजय कुमार (भगवानपुर) द्वितीय, अखिल नेगी (हरिद्वार) तृतीय।

दौड़ 400 मीटर (बालिका): पिंकी (खानपुर) प्रथम, अंशिका गुसाईं (रानीपुर) द्वितीय, तन्नु (मंगलौर) तृतीय।

दौड़ 400 मीटर (बालक): यश चौधरी (रूड़की) प्रथम, अंशुल (भगवानपुर) द्वितीय, नितिन पंवार (खानपुर) तृतीय।

रस्साकसी (बालिका): झबरेड़ा बनाम रानीपुर के फाइनल में झबरेड़ा विधानसभा विजयी रही।

वॉलीबॉल (बालिका): खानपुर बनाम रानीपुर के फाइनल में खानपुर विधानसभा विजयी रही।

चम्मच दौड़ (बालिका): रितु (हरिद्वार) विजयी रही।

चम्मच दौड़ (बालक): अवि (भगवानपुर) विजयी रहे।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, वरिष्ठ नेता विमल कुमार, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, बिरेन्द्रपाल, मनोज सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश भट्ट, जिला खेल समन्वयक गजेन्द्र सिंह, उप-क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!