भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 260 किलो से अधिक गोमांस व उपकरण के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार 

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 260 किलो से अधिक गोमांस व उपकरण के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस व गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गोमांस व गोकशी उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्राम खेड़ी शिकोहपुर स्थित आम के बाग में अवैध गोकशी की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना भगवानपुर पुलिस व प्रभारी गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद चार संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान पुत्र अजीज उर्फ बुच्चा निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।मौके से पुलिस टीम ने 260.74 किलोग्राम गोमांस,गौवंशीय खुर,दो छुरियां,दो कुल्हाड़ी,एक तराजू मय पलड़ा,लगभग 1 किलो प्लास्टिक पन्नी बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना भगवानपुर में मुकदमा उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौतस्करी व अवैध गोकशी के खिलाफ जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी एवं उनकी टीम तथा प्रभारी गौवंश स्क्वाड उपनिरीक्षक शरद सिंह और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से अवैध गतिविधि का पर्दाफाश हो सका।

हरिद्वार में अवैध दरगाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाने पहुँचा प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप , धामी सरकार के आदेश पर अवैध धार्मिक ढाँचों के खिलाफ फिर सख्त रुख

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

error: Content is protected !!