होली और रमजान को लेकर बहादराबाद पुलिस की शांति समिति बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

होली और रमजान को लेकर बहादराबाद पुलिस की शांति समिति बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

हरिद्वार। आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह गोष्ठी 27 फरवरी 2026 को थाना परिसर के अंतर्गत चौकी बाजार क्षेत्र में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता संजय चौहान, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा की गई। इस दौरान विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद सहित समस्त उपनिरीक्षकगण, अभिसूचना इकाई के अधिकारी एवं क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक में अधिकारियों ने दोनों प्रमुख पर्वों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी खुराफाती तत्व के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।गोष्ठी में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी समुदाय मिलकर कार्य करेंगे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि आमजन सुरक्षित और निश्चिंत होकर अपने पर्व मना सकें।

ग्राम गढ़ मीरपुर में संविधान दिवस पर भव्य गोष्ठी, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का लिया संकल्प, ग्राम गढ़ मीरपुर में संविधान दिवस की भव्य गोष्ठी: मास्टर दिलीप कुमार के आवास पर संकल्पों की गूँज”, “संविधान दिवस पर ग्रामगढ़ मीरपुर में विराट गोष्ठी, मास्टर दिलीप कुमार के आवास से उठी लोकतंत्र सशक्तिकरण की आवाज

कलियर उर्स की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, सभासद नाजिम त्यागी ने जिलाधिकारी से की शिकायत 30 लाख रुपये से अधिक खर्च के बावजूद सफाई व्यवस्था पर सवाल, भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच की मांग पिरान

error: Content is protected !!