एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध सिलेंडरों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जावेद पुत्र अख्तर निवासी रावली महदूद के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के चलते बाजार में गैस सिलेंडरों की संभावित किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए आरोपी मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। इसी योजना के तहत वह भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण और कारोबार कर रहा था।आज पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए गए।पुलिस पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस स्थान पर सिलेंडरों का भंडारण किया गया था, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां इस प्रकार की लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती थी।मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी बुलाया गया, जिन्होंने बरामद सिलेंडरों की जांच की। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,हेड कांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल,रोहित बरोड़िया हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!