आरक्षी सुमित जुयाल को खड़खड़ी घाट पर नम आंखों से विदाई, पुलिस महकमा शोक में

आरक्षी सुमित जुयाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पुलिस महकमे में शोक

हरिद्वार।कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।मृतक आरक्षी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आरक्षी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।अंतिम संस्कार से पूर्व सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई, जिससे माहौल गमगीन हो उठा। इस दौरान परिजन और पुलिसकर्मी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते नजर आए।आरक्षी सुमित जुयाल वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ देहरादून के रायपुर क्षेत्र में निवास कर रहे थे। उनके निधन को पुलिस महकमे के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो: देश राज कर्णवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करे।     

मौका मुआय़ना करने मातहत संग केमिकल फैक्ट्री पहुंचे एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, बीते रोज इब्राहिमपुर स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग,कारणों की पड़ताल करते हुए एस.एस.पी. ने दिए घटना की जांच के आदेश

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, काले झंडे लेकर देहरादून जा रहे नेताओं को पुलिस ने रोका ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, पथरी पुल और सुमननगर में पुलिस ने लिया हिरासत

error: Content is protected !!