मौका मुआय़ना करने मातहत संग केमिकल फैक्ट्री पहुंचे एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, बीते रोज इब्राहिमपुर स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग,कारणों की पड़ताल करते हुए एस.एस.पी. ने दिए घटना की जांच के आदेश

सिटी एवं देहात क्षेत्र से आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे थे फायर टेंडर

कई घंटों की मशक्कत एवं जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आग पर पाया काबू

मौके से रेस्क्यू किए गए 01 व्यक्ति का चल रहा उपचार, फैक्टी मालिक सहित 02 की हुई मौत

 

हरिद्वार । केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के प्रकरण में मामले की पड़ताल और मौका मुआयना करने के लिए एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज मातहत संग घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए। डोबाल द्वारा हायर सेंटर रिफर किए गए घायल की कुशलक्षेम के बारे में भी जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए।

रात्रि करीब 9:00 बजे गणपति केमिकल फैक्ट्री इब्राहिमपुर में केमिकल के टैंकरों में आग लगने से फैक्ट्री परिसर में तेज आग फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, सीओ लक्सर नताशा सिंह थाना बहादराबाद व थाना पथरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। आग की लपटें तेज होने के कारण आग बुझा रहे फायर स्टेशन मायापुर, फायर स्टेशन सिडकुल के चार टैंकर के साथ ही फायर स्टेशन रुड़की/ लक्सर व भगवानपुर से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था। मौके से एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के जरिये उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना में अभी तक फैक्ट्री मालिक सहित 02 की मृत्यु की जानकारी मिली है।

मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकटवर्ती थानों से भी अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया तथा टीम वर्क के तहत लगातार कई घंटों की कसरत के बाद सुबह तक आग को पूरी तरीके से बुझाया गया। घटना स्थल पर पुलिस टीम बादस्तूर मौजूद है l

 

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

error: Content is protected !!