हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले,अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार को सुमन नगर चौकी, कि जिम्मेदारी दी गई 

हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

( पत्रकार दिलदार अब्बासी ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से तीन उपनिरीक्षकों तथा एक अपर उपनिरीक्षक के तबादले किए हैं। इस संबंध में जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट को चौकी जेल सिडकुल से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक जय सिंह राणा को झबरेड़ा से चौकी जेल सिडकुल में तैनात किया गया है। इसके अलावा अर्जुन कुमार को सुमन नगर चौकी से कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है।


इसके साथ ही अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार का भी तबादला किया गया है। उन्हें कोतवाली ज्वालापुर से सुमन नगर चौकी, कोतवाली रानीपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण,समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण ने पकड़ा जोर,उत्तराखण्ड में यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ी। 6 महीने से बढ़ाकर की गई 1 साल, नागरिकों में उत्सव

error: Content is protected !!