हमारा दर्द आखिर कौन देखेगा, भाजपाइयों से भिड़े व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा, वीडियो हुआ वायरल।

हमारा दर्द आखिर कौन देखेगा, भाजपाइयों से भिड़े व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा, वीडियो हुआ वायरल।

 

रिपोर्ट : फरजाना खातून

लक्सर। नगर में वोट की अपील कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं से व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा भीड़ गए। नगरपालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी अपने साथियों के साथ लक्सर मेन बाजार में लोगों से मुलाकात कर रहे थे, जैसे ही देवेंद्र चौधरी व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। मनोज वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा “हमारा दर्द आखिर कौन देखेगा”। उन्होंने कहा लक्सर में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर यहां का जनप्रतिनिधि कहीं कोई मांग नहीं उठाता। उन्होंने भाजपा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर भी आरोप लगाते हुए कहा के केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी उन्होंने इस समस्या पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। तभी भाजपा के एक कार्यकर्ता ने उन्हें पार्टी का पटका और टोपी पहनाने की कोशिश की पर भाजपा से नाराजगी के चलते उन्होंने साफ मना कर दिया।

व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

गोल्ड मेडलिस्ट शहजादी अंसारी की किताब को मिला यूनिवर्सिटी सिलेबस में स्थान श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी ने बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल की किताब, छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

error: Content is protected !!