पंचपुरी गढ़ मीरपुर में बकरा ईद (ईद उल जुहा )को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का लिया संकल्प

पंचपुरी गढ़ मीरपुर में बकरा ईद (ईद उल जुहा)को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का लिया संकल्प

हरिद्वार। बकरा ईद (ईद उल जुहा)के मद्देनजर पंचपुरी गढ़ मीरपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी समुदायों के लोग मौजूद रहे और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया गया। वही रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर गंदगी न फैलाएं और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे माहौल खराब हो या किसी की भावनाएं आहत हों। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा सभी से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में सभी त्योहार हमेशा मिलजुल कर मनाए जाते हैं और इस बार भी बकरा ईद शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाई जाएगी। समाजसेवक दिलीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में सभी लोग आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाते हैं और आगे भी इसी परंपरा को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता ही क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है।बैठक में रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, सुमन नगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह तोमर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल, तजमीन मलिक, समाज सेवक सदा, ग्राम राजापुर प्रधान प्रतिनिधि जुल्फिकार अहमद, मुस्तकीम अली, दिलदार अली, असलम मलिक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर,108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

error: Content is protected !!