कम्युनिस्ट नेता कामरेड कमरूद्दीन का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर, पार्टी ने झण्डा झुकाया!

कम्युनिस्ट नेता कामरेड कमरूद्दीन का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर, पार्टी ने झण्डा झुकाया!

 

देहरादून।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता, किसान सभा के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जनता के जननेता कामरेड कमरूद्दीन का आज दोपहर लगभग 1:30 बजे देहरादून स्थित आरोग्यधाम देहरादून में निधन हो गया। बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सेलाकुई अस्पताल में भर्ती कराया गया था तत्पश्चात उन्हे देहरादून लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली।पार्टी ने उनके सम्मान में झण्डा झुकाया

किसानों के संघर्ष से शीर्ष नेतृत्व तक का सफर

कामरेड कमरूद्दीन ने अपना राजनीतिक जीवन किसानों के बीच काम करते हुए उनकी बुनियादी समस्याओं के लिए संघर्ष से शुरू किया। धीरे-धीरे वे पार्टी के करीब आए और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचे। उन्होंने सभावाला के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य रहे और विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ-साथ वर्तमान में सभावाला से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में जनता की सेवा की।

भूमाफियाओं के खिलाफ निडर संघर्ष किया ।

कमरूद्दीन ने जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर अनवरत संघर्ष किए। पुलिस दमन का शिकार होते हुए भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कई बार जेल भी गए। भूमाफियाओं के खिलाफ उनका मुखर और निडर रुख हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने गरीबों को उनका हक दिलाने में अहम योगदान दिया और अपनी सादगी व जुझारूपन की मिसाल कायम की।उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव सभावाला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जायेगा । पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।उनके निधन पर पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य एवं किसान सभा के केन्द्रीय महामंत्री बीजू कृष्णन, केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड राजेंद्र नेगी, पार्टी राज्य सचिव मंडल के इन्दु नौडियाल, भूपाल सिंह रावत, लेखराज, शिव प्रसाद देवली, अनन्त आकाश, माला गुरूंग, सुधा देवली,हिमांशु चौहान, मनमोहन सिंह, दमयन्ती नेगी, पुरूषोतम बडोनी, दलजीत सिंह भगवन्त पयाल, अभिषेक भण्डारी, अय्याज खान, रविंद्र नौडियाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने कामरेड कमरूद्दीन की यादों को हमेशा अपने दिलों में संजोए रखने की बात कही।कामरेड कमरूद्दीन का जाना न केवल कम्युनिस्ट पार्टी के लिए, बल्कि समूचे किसान आंदोलन और गरीब-मजलूमों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी याद हमेशा जन-जन के मन में जीवित रहेगी।

पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो: देश राज कर्णवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करे।     

error: Content is protected !!