अल्टीमेटम की मियाद पूरी, फिर भी धरना नहीं—सुमन नगर पुलिया पर हाजी तौफीक के ऐलान पर उठे सवाल

अल्टीमेटम की मियाद पूरी, फिर भी धरना नहीं—सुमन नगर पुलिया पर हाजी तौफीक के ऐलान पर उठे सवाल

 

हरिद्वार। सुमन नगर से सलेमपुर और रोशनाबाद को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित जर्जर पुलिया को लेकर उठी आवाज अब एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के भावी उम्मीदवार हाजी तौफीक अहमद ने पुलिया के निर्माण को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग को अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने मीडिया के सामने ऐलान किया था कि तय समय सीमा तक पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह मौके पर धरना देंगे।हाजी तौफीक अहमद की ओर से 15 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया था और घोषणा की गई थी कि इसके बाद 16 सितंबर को पुलिया के पास धरना शुरू किया जाएगा। लेकिन 16 का दिन भी गुजर गया और अब तक मौके पर हाजी तौफीक अहमद की ओर से धरना दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।ऐसे में अब स्थानीय स्तर पर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर अल्टीमेटम के बाद अगला कदम क्या होगा?जिस पुलिया को लेकर हाजी तौफीक अहमद ने प्रशासन को समय सीमा तय कर चेतावनी दी थी, उस पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद घोषित तारीख पर धरना नहीं होने से उनके ऐलान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण समस्या गंभीर

 

सुमन नगर की यह पुलिया केवल स्थानीय आवागमन का रास्ता नहीं है, बल्कि यह मार्ग सुमन नगर को सलेमपुर और रोशनाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से जोड़ता है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। पुलिया की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसके स्थायी समाधान की मांग लगातार उठती रही है।हाजी तौफीक अहमद ने इसी मुद्दे को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए संबंधित विभाग से पुलिया निर्माण की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यदि तय समय में काम नहीं हुआ तो वह खुद मौके पर बैठकर धरना देंगे।

 

अब सवाल घोषणा पर नहीं, कार्रवाई पर

 

अल्टीमेटम की तारीख निकल चुकी है और धरने के लिए घोषित अगली तारीख भी बीत चुकी है। ऐसे में अब क्षेत्रवासियों की नजर इस बात पर है कि हाजी तौफीक अहमद अपने पूर्व ऐलान के मुताबिक धरना कब शुरू करेंगे या इस मामले में कोई नया निर्णय लेंगे।सवाल यह भी है कि यदि संबंधित विभाग की ओर से अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, तो फिर घोषित आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति क्या होगी? क्या हाजी तौफीक अहमद प्रशासन को एक और समय देंगे, अधिकारियों से वार्ता करेंगे या फिर मौके पर धरना देकर अपनी मांग को आगे बढ़ाएंगे?फिलहाल सुमन नगर पुलिया का मुद्दा अपनी जगह कायम है, प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है और हाजी तौफीक अहमद के घोषित आंदोलन को लेकर भी लोगों की निगाहें उनके अगले कदम पर टिकी हैं।अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले दिनों में इस मामले में प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करता है या हाजी तौफीक अहमद अपने ऐलान के मुताबिक आंदोलन का रास्ता अपनाते हैं।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने हरिद्वार जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए नया बिजली कटौती शेड्यूल जारी किया , विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन कई क्षेत्रों में 17 से 20 जून तक होगी बिजली कटौती,,गढमीरपुर सहित विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन क्षैत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित कार्य, विभाग ने की सहयोग की अपील

error: Content is protected !!