श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा में मिसाल बनी सुमन नगर चौकी पुलिस, कार्यशैली की हो रही भूरि-भूरि प्रशंसा
हरिद्वार। पवित्र श्रावण मास के दौरान धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय हो चुकी है। देशभर से लाखों शिवभक्त और कांवड़िये हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी निष्ठा, समर्पण और सतर्कता के साथ दिन-रात ड्यूटी निभा रही है।इसी क्रम में सुमन नगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम पुल पथरी रोड क्षेत्र में लगातार तैनात रहकर शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है। चौबीसों घंटे चल रही इस ड्यूटी में पुलिसकर्मी केवल यातायात को सुचारु बनाए रखने का ही कार्य नहीं कर रहे, बल्कि कांवड़ियों को मार्गदर्शन देने, भीड़ नियंत्रण करने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का भी कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं।इस सेवा अभियान में पॉइंट प्रभारी शमशेर अली, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल प्रदीप टम्टा, कांस्टेबल अभिषेक चौधरी, कांस्टेबल जयदेव, कांस्टेबल हरीश राणा, होमगार्ड ब्रह्मपाल चौहान, पीआरडी जवान संजय कुमार (6667) तथा एसपीओ कासिम अली पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। दिन हो या रात, पूरी टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रख रही है।श्रावण मास और कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सुमन नगर चौकी पुलिस की भूमिका बेहद सराहनीय मानी जा रही है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल रहा है।स्थानीय नागरिकों, शिवभक्तों और कांवड़ियों द्वारा सुमन नगर चौकी पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि चौकी प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम दिन-रात बिना किसी थकान के सेवा में जुटी हुई है। उनकी सतर्कता, अनुशासन, विनम्र व्यवहार और तत्परता के कारण पुल पथरी रोड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि “सेवा, सुरक्षा और समर्पण” केवल एक नारा नहीं, बल्कि उनकी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है।






Users Today : 9