साबिर पाक ने जो गुलर की शाख 12 साल तक पकड़े के की थी इबादत उसकी पहली बार कराई जियारत : सूफी मेराज साबरी  

साबिर पाक ने जो गुलर की शाख 12 साल तक पकड़े के की थी इबादत उसकी पहली बार कराई जियारत : सूफी मेराज साबरी 

 

पिरान कलियर/ आज सय्यद सूफी हाफिज मेराज हुसैन साबरी सज्जादा नशीन दरगाह हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपती रह० एवं हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी के सज्जादा नशीन ने जानकारी देते हुए बताया है कि दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रह० ने जो गुलर की शाख 12 साल तक पकड़कर इबादत की थी उस गुलर की शाखो को पहली बार साबिर पाक के 756 वे उर्स के मौके पर जियारत कराई इसकी जायरत के लिए शाखों को 12 रबीउल अव्वल बाद नमाज – ए – जोहर साबिर पाक के आंगन में रकखा गया और आमो ख़ास को जियारत कराई गई। सय्यद सूफी हाफिज मेराज हुसैन साबरी ने बताया कि यह शाखे हमारे पिरो मुर्शीद से हमें मिली है और हमारे पिरो मुर्शीद को उनके पिरो मुर्शीद को मिली ऐसे ही सिलसिले वार ये मुबारक गुलर की शाखाएं हमे मिली है जिसे आज तक महफूज रखा गया है और आज पहली बार उर्स के मौके पर इन्हे कलियर शरीफ में जियारत के लिए रखा गया है। इस मुबारक मौके पर अजमेर के सज्जादा नशीन बिलाल मिया चिस्ती,पूर्व उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अकरम अली,पूर्व विधायक मुरादाबाद हाजी जुनैद इकराम कुरैशी, राशिद अली साबरी, शान साबरी,तसलीम साबरी खादिम इस्तखार अमन साबरी,सहित काफी संख्या में मुरीदैन उपस्थित रहे।

कलेक्टर भवन में स्थापित वी.सी. कक्ष में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वर्चुअल्स मीटिंग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। जिसमें प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

गोल्ड मेडलिस्ट शहजादी अंसारी की किताब को मिला यूनिवर्सिटी सिलेबस में स्थान श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी ने बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल की किताब, छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

error: Content is protected !!