रानीपुर पुलिस की सटीक कार्रवाई, एमपी से आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। शिवालिक नगर में अलमारी की चाबी बनाने के बहाने हुई ज्वैलरी चोरी का खुलासा कर रानीपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर मध्यप्रदेश के धार जिले से एक आरोपी को दबोचकर चोरी की अंगूठी बरामद की। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सशक्त नेतृत्व इस पूरे प्रकरण में जनपद के कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर का कुशल नेतृत्व स्पष्ट रूप से सामने आया। अपराध के खुलासे के लिए उन्होंने स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी भुल्लर की कार्यशैली की खासियत है कि वे हर गंभीर अपराध को प्राथमिकता देते हैं और टीमवर्क के माध्यम से त्वरित परिणाम सुनिश्चित करते हैं। प्रदेश से बाहर दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है। उनकी सख्त लेकिन प्रेरणादायक कार्यप्रणाली के कारण पुलिस बल में ऊर्जा और जवाबदेही दोनों बढ़ी है। यही वजह है कि हाल के दिनों में जनपद में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल अनावरण हुआ है और जनता का भरोसा पुलिस पर लगातार मजबूत हुआ है। रानीपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा की सक्रिय भूमिका प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सीमित सुरागों के बावजूद ठोस रणनीति के साथ काम किया। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के बल पर आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करना टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि अपराध कर दूसरे राज्य में छिपना भी अब सुरक्षित नहीं है। जनपद पुलिस की मुस्तैदी और कप्तान के सशक्त नेतृत्व में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।






Users Today : 2