बहुजन समाज का विधायक रवि बहादुर को समर्थन, कोटा मुरादनगर में सड़क निर्माण का शुभारंभ

बहुजन समाज का विधायक रवि बहादुर को समर्थन, कोटा मुरादनगर में सड़क निर्माण का शुभारंभ

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। मांगेराम के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में बहुजन समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की जो तस्वीर आज दिखाई दे रही है, वह विधायक रवि बहादुर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।विधायक रवि बहादुर ने कहा कि उनका उद्देश्य ज्वालापुर विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक गली तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज का मिला समर्थन उनके लिए नई ऊर्जा और जनसेवा की प्रेरणा है।कार्यक्रम में प्रधान मुजम्मिल, मांगेराम, रणधीर सिंह, रविन्द्र, राजू, मिथुन, रजत, शिव कुमार, यशपाल सिंह, रविन्द्र सैनी, जगवीर सिंह, सोनू, जसवीर सिंह, डॉ. मांगेराम, सुरेंद्र कुमार, लोकेश सैनी, इरशाद सलमानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!