मनरेगा में अनियमितता पर सीडीओ ने की कार्रवाई: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

मनरेगा में अनियमितता पर सीडीओ ने की कार्रवाई: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

हरिद्वार। जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार ने मनरेगा योजना के तहत अनियमितताओं के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र सैनी और प्रमोद सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनकी तत्कालीन ग्राम पंचायतों, ग्राम गढ़ और आन्नेकी, विकास खंड बहादराबाद में की गई जाँच के बाद हुई है, जिसमें वे दोषी पाए गए हैं।
निलंबन अवधि के दौरान, ये दोनों ग्राम विकास अधिकारी अन्य विकास खंडों से संबद्ध रहेंगे।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति पाई जाती है, तो अन्य ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम मनरेगा योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन भ्रष्टाचार के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति पर कायम है और सभी अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बहादराबाद के पतंजलि क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर,108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

सिडकुल क्षेत्र में चल रही नकली शैंपू की फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़, छापेमारी में पुलिस ने 15 लाख रुपये के करीब की नकली शेम्पु की बरामद,नकली शैंपू की भारी खेप के साथ तीन आरोपी आए पकड़ में

error: Content is protected !!