ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने वाला युवक गिरफ्तार
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम गढ़ नंबर-1 में लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर बिल्लू उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अकबर अली, निवासी बेडपुर, थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष एक व्यक्ति के साथ मारपीट और लड़ाई-झगड़े पर उतारू मिला। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उत्तेजित होकर हुड़दंग करने लगा।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी, चौकी प्रभारी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर कांस्टेबल जयदेव, कोतवाली रानीपुर,कांस्टेबल महेन्द्र तोमर, कोतवाली रानीपु






Users Today : 21