द हंस फाउण्डेशन की ओर से लक्सर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरगाहपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

द हंस फाउण्डेशन की ओर से लक्सर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरगाहपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

लक्सर । द हंस फाउण्डेशन की ओर से लक्सर एक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरगाहपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें द हंस फाउण्डेशन की तरफ से “डॉ० आनन्द राज’ की उपस्थिति में निशुल्क सेवा प्रदान की गई, जिसमें लगभग 195 रोगियों की आंखो की जांच कर दवाइयां दी गई एवं चश्में की व्यवस्था की गई|

जिसमे से 45 रोगियों को मोतियाबिंद से पीड़ित है इन रोगियों का हंस फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा इस उपलक्ष में द हंस फाउण्डेशन लक्सर हरिद्वार से परियोजना समन्वयक “मोहम्मद साजिद’ व डॉक्टर राजीव कुमार डॉक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पासवान, राहुल गुप्ता, ऐश्वर्या मैती, मानसी रावत, , फार्मासिस्ट अमित सिंह, आशीष लेखवाल, लैब – तकनीशियन, नेहा रतूड़ी व राजेश चौहान एवं ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह उपस्थित रहे व अपनी सेवायें प्रदान की

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

उत्तराखंड राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला सेवा विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में कोर कॉलेज हरिद्वार में नशा मुक्त अभियान के तहत बहुद्देश्य विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल गुहनाथन नरेंद्र एवं विशेषत अतिथि न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

error: Content is protected !!