सीओ पद पर पदोन्नति होने पर जगदीश पंत का किया अभिनंदन,नगर की जनता के मिले सहयोग पर जताया आभार

सीओ पद पर पदोन्नति होने पर जगदीश पंत का किया अभिनंदन,नगर की जनता के मिले सहयोग पर जताया आभार

रुड़की । मुख्य यातायात निरीक्षक जगदीश पंत को उत्तराखंड पुलिस में सीओ पद पर प्रोन्नति होने पर उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति द्वारा सोत स्थित कार्यालय पर बधाई दी गई,इसके अलावा सीपीयू यूनिट के निरीक्षक मुकेश कुमार को हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मान पदक प्रदान किए जाने पर अभिनंदन किया गया।दोनों पुलिस अधिकारियों ने कहा की रुड़की की प्रबुद्ध जनता से हमेशा से पुलिस को हर क्षेत्र में सहयोग व मार्गदर्शन मिला है,जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे।इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,व्यापार मंडल रुड़की के अध्यक्ष अरविंद कश्यप,पंकज नंदा,कार्यक्रम संयोजक अफजल मंगलौरी, कई शकील अल्वी,इमरान देशभक्त,सलमान फरीदी,इरशाद पहलवान आदि ने अभिनंदन किया तथा समिति की ओर से शाल व स्मृति देकर सम्मानित किया।

राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की ,अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ,अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्यालय में प्रातरू 10 बजे से 11 बजे तक सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण करें

error: Content is protected !!