कलियर में खुलेआम फल-फूल रहा सट्टा कारोबार, प्रशासन मौन?

कलियर में खुलेआम फल-फूल रहा सट्टा कारोबार, प्रशासन मौन?

(पत्रकार दिलदार अब्बासी)

हरिद्वार। कलियर क्षेत्र में सट्टेबाजों के हौसले बुलंद हैं। मुख्य चौराहा, सोहलपुर रोड, रैन बसेरा और अफदाल साहब रोड मकबरे जैसे स्थानों पर खुलेआम सट्टे का कारोबार चल रहा है। सट्टेबाजों ने बाकायदा अपने अड्डे बना रखे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस की उदासीनता के चलते इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।

सट्टा कारोबार प्रशासन से बेखौफ होकर चल रहा है और ऐसा प्रतीत होता है मानो इसे किसी का संरक्षण प्राप्त हो। सवाल यह है कि आखिर प्रशासन की नाक के नीचे इतना बड़ा अवैध कारोबार कलियर में कैसे फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस काले कारोबार की वजह से कई युवा और मजदूर वर्ग बर्बाद हो रहे हैं।

लोग अपनी मेहनत की कमाई इस जुए जैसे खेल में गंवा रहे हैं। इससे क्षेत्र में अपराध और सामाजिक तनाव बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि ऐसे अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई कब होगी। क्या पुलिस और प्रशासन सट्टेबाजों के खिलाफ कठोर कदम उठाकर युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से बचा पाएंगे या फिर यह कारोबार इसी तरह चलता रहेगा?

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था द्वारा चिकित्सा संबंधी निःशुल्क आंखों की जांच ओर ऑपरेशन महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सुमन नगर में कैंप लगाया

चाइनीस मांझा बेचने वालों की खैर नहीं, चाइनीस मजा बेचने वालों की पुलिस ने कटी पतंग , SSP हरिद्वार के निर्देशन में गहनता से चलाया गया चाइनीज़ मांझे के जब्तिकरण का चैकिंग अभियान, कोतवाली ज्वालापुर, सिडकुल एवं थाना कनखल में चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के विरुद्ध मुकदमे किए गए दर्ज ,शहर कोतवाली क्षेत्र में दो के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम में चालान

error: Content is protected !!