देवभूमि में प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत, 12 किमी रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

देवभूमि में प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत, 12 किमी रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) देहरादून। उत्तराखंड की पवित्र धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत ऐसा रहा, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। लगभग 12 किलोमीटर लंबे भव्य रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। यहां उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा, सड़कों के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर और नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।रोड शो के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति में रंग गया। प्रधानमंत्री ने भी वाहन से हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इस भव्य स्वागत के लिए उत्तराखंड की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है और यहां के लोगों का स्नेह उन्हें देश के विकास के लिए निरंतर प्रेरित करता है।प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए यह भी बताया कि जनता के अपार प्रेम के कारण उनका काफिला धीमी गति से आगे बढ़ा, जिससे जनसभा स्थल तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। उन्होंने इसके लिए जनसभा में मौजूद लोगों से क्षमा भी मांगी।यह ऐतिहासिक रोड शो न केवल दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व को दर्शाता है, बल्कि प्रधानमंत्री और उत्तराखंड की जनता के बीच गहरे रिश्ते और विश्वास को भी मजबूत करता है। देवभूमि में उमड़ा यह जनसैलाब आने वाले विकास कार्यों के प्रति जनता के भरोसे और उत्साह का प्रतीक माना जा रहा है।

error: Content is protected !!