चर्चा ही चर्चा : वार्ड नंबर 51 घोसियान से कांग्रेस प्रत्याशी को पैराशूट का ख़िताब

चर्चा ही चर्चा : वार्ड नंबर 51 घोसियान से कांग्रेस प्रत्याशी को पैराशूट का ख़िताब

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 51 घोसियान से कांग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी वार्ड वासियों को हजम नहीं हो रहा है। वार्ड में कांग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी को पैराशूट का ख़िताब दिया जा रहा है। वार्ड में चर्चा है की शोहरत के बल पर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 51 घोसियान से चुनाव लड़ रहे हैं। जो वार्ड वासियों को किरकिरा रहा है और चुनावी हलचल के दौरान गली, मोहल्ला में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। चर्चा तो यहां तक है कि इस बार वार्ड नंबर 51 घोसियान से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ सकती है। क्योंकि पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां से सीट निकाल कर कांग्रेस पार्टी की झोली में डाली थी। लेकिन इस बार षड्यंत्रकारियों नेे पूर्व में रहे कांग्रेस पार्षद को नजर अंदाज कर पैराशूट को कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी बनाकर वार्ड नंबर 51 घोसियान में भेज दिया है। चर्चा तो यहां तक है कि स्वयं कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पैराशूट प्रत्याशी को पचा नहीं पा रहे हैं। क्योंकि स्थानीय कांग्रेसी नेता अपने बीच से ही कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने की मंशा रखते थे। लेकिन स्थानीय नेताओं की मनसा पर पानी फेर कर कांग्रेस ने पैराशूट पार्षद पद प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। और चर्चा यह भी है कि अब अंदरुनी तीर चलाकर कांग्रेस के समर्पित वोटरों को काटकर अन्य प्रत्याशियों की झोली में डालने की योजना स्थानीय कांग्रेसी नेता तैयारी करने में लगे हैं। वार्ड नंबर 51 घोसियान में जगह-जगह हो रही ऐसी चर्चाओं से कहीं ना कहीं कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान होने की पूर्ण संभावना जताई जा सकती है।

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

चाइनीस मांझा बेचने वालों की खैर नहीं, चाइनीस मजा बेचने वालों की पुलिस ने कटी पतंग , SSP हरिद्वार के निर्देशन में गहनता से चलाया गया चाइनीज़ मांझे के जब्तिकरण का चैकिंग अभियान, कोतवाली ज्वालापुर, सिडकुल एवं थाना कनखल में चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के विरुद्ध मुकदमे किए गए दर्ज ,शहर कोतवाली क्षेत्र में दो के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम में चालान

error: Content is protected !!