सूचना विभाग में हुए 06 कार्मिक हुए पदोन्नत, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने दी सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने दी सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई।

देहरादून। सोमवार को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 06 कार्मिकों के पदोन्नति आदेश जारी किये गये है। श्री महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधान सहायक  प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक  अंकित कुमार,  विजय झिंकवाण, श्रीमती आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक  मुकेश कुमार को प्रधान सहायक एवं संवीक्षक  राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
महानिदेशक, सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे।
पदोन्नत हुए कार्मिकों को अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई है। सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह रावत एवं महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कार्मिकों की पदोन्नति हेतु महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया है। श्री रावत ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान (पीएम- कुसुम) योजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

इंस्पायरस भारतीय क्लासेस का भव्य सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों व शिक्षकों को किया सम्मानित तिरंगा फहराकर हुई कार्यक्रम की शुरुआत; डॉ. शहजादी अंसारी, विधायक मो. शहजाद, आज़ाद अली व समाजसेवी प्रमोद खारी रहे विशेष आकर्षण

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

error: Content is protected !!