आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।

     हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आज विभिन्न सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जो भी निर्माण कार्य किए जाने है उन्हें समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने सिडकुल से शिवालिक नगर मध्य मार्ग होते हुए बेरियर नंबर 06 तक मार्ग का होने वाले चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही रानीपुर झाल, पुरानी गंग नहर पर बनाए जाने वाले दो पुल का निर्माण कार्य तथा पतंजलि से सहदेवपुर से होते हुए सुभाषगढ़ ,फेरूपुर तक सिंगल लाइन रोड को डेढ़ लाइन रोड में कन्वर्ट किए जाने वाले कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

     

 

 

इस दौरान अधीक्षण अभियंता डी वी सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता लो नी वि दीपक कुमार,कीर्ति वर्धन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा ने किया यातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण, यातायात के दृष्टिगत भौतिक रूप से मार्गों का किया गया निरीक्षण दिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

error: Content is protected !!