नवनियुक्त S.S.P नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर संभाली हरिद्वार की कमान

नवनियुक्त S.S.P नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर संभाली हरिद्वार की कमान

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (S.S.P) नवनीत सिंह ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने धर्मनगरी की आस्था के केंद्र हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के समक्ष पूजा-अर्चना की और जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।हरकी पैड़ी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कर उन्होंने सेवा भाव और जिम्मेदारी के साथ अपने नए दायित्व की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध नगरी है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना रहेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से संवाद बढ़ाया जाए, शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो तथा पुलिस की छवि मित्र पुलिस के रूप में स्थापित हो।उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। नशा तस्करी, चोरी, लूट और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में नए S.S.P के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाते हुए श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगी।

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

error: Content is protected !!