गृहकलेश से आहत महिला ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत, ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

गृहकलेश से आहत महिला ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत,

ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

 

संवाददाता : टिंकू राम

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव कटारपुर में घरेलू विवाद से आहत होकर एक 23 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला की शादी को चार साल बीत गए हैं। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न व दहेज का गंभीर आरोप लगाए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान ज्योति (23) पत्नी अंकित, निवासी कटारपुर के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बात बढ़ने पर आहत होकर ज्योति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने उसे हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इधर, मृतका के पिता तेजपाल, निवासी ग्राम नाथूखेड़ा (कोतवाली मंगलौर) ने पथरी थाने पहुंचकर पति अंकित, सास और ससुर के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर ही के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने हरिद्वार जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए नया बिजली कटौती शेड्यूल जारी किया , विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन कई क्षेत्रों में 17 से 20 जून तक होगी बिजली कटौती,,गढमीरपुर सहित विद्युत वितरण सर्किल रुड़की के इन क्षैत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्तावित कार्य, विभाग ने की सहयोग की अपील

error: Content is protected !!