बहादराबाद में विकसित भारत–गारंटी फॉर आजीविका मिशन का शुभारंभ, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बहादराबाद में विकसित भारत–गारंटी फॉर आजीविका मिशन का शुभारंभ, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार


हरिद्वार/बहादराबाद। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विकसित भारत–गारंटी फॉर आजीविका मिशन (ग्रामीण) के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को विकास खंड बहादराबाद में जिला स्तरीय सह-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता फैलाना और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख उधम सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, प्रधान संगठन अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सभी खंड विकास अधिकारी, विकास विभाग के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान विकसित भारत 2047 की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) तैयार की जाएगी, जिससे गांवों में रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और आजीविका के अवसरों को मजबूती मिलेगी।योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने, जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत ढांचे के निर्माण, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कृषि कार्यों को प्रभावित न करने के लिए बुवाई और कटाई के दौरान 60 दिनों की विशेष अवधि निर्धारित की गई है, जिसमें योजना के तहत कार्य नहीं कराए जाएंगे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन को नई मजबूती मिलेगी।

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी अपनी टीम के साथ धनपुरा गैंग रेप हुए नाबालिक पीड़िता के परिवार से मिले और सरकार को दी चेतावनी-आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर निष्पक्षता का परिचय दें सरकार

error: Content is protected !!