भारी बरसात में तीन विभागों का संयुक्त ऑपरेशन: घंटों बाद खुला रास्ता लोगों ने ली राहत की सांस

भारी बरसात में तीन विभागों का संयुक्त ऑपरेशन: घंटों बाद खुला रास्ता लोगों ने ली राहत की सांस

 

 

लक्सर।  उत्तराखंड में भारी बरसात ने लक्सर क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सोमवार को निदान हॉस्पिटल के सामने और तहसील रायसी की ओर दो भारी-भरकम पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। पेड़ों के गिरने से सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत वन विभाग, विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही, तीनों विभागों के कर्मचारी भारी बरसात के बीच मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए एकजुट होकर पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया।जहां एक ओर सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी थीं, वहीं दूसरी ओर तीनों विभागों के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल रखा था। उन्होंने पहले दोनों तरफ से रास्ता रोककर सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद, कड़ी मेहनत और टीम वर्क के साथ, उन्होंने विशाल पेड़ों को टुकड़ों में काटा और सड़क से हटाया। इस दौरान, विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने जमीन पर गिरे बिजली के तारों को भी कसकर ठीक किया, जिससे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। अग्निशमन के लक्सर प्रभारी कृपाराम शर्मा ने बताया कि उन्हें तहसील दिवस के दौरान रास्ते में पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा, “सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे और वन विभाग व विद्युत विभाग के साथ मिलकर रास्ते को खुलवाया।” इस संयुक्त और त्वरित कार्रवाई के बाद ही, आवागमन सुचारू हो सका और घंटों से फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

उत्तराखंड राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला सेवा विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में कोर कॉलेज हरिद्वार में नशा मुक्त अभियान के तहत बहुद्देश्य विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल गुहनाथन नरेंद्र एवं विशेषत अतिथि न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

error: Content is protected !!