नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी,अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा, पुर्व मे भी एक दर्जन मुकदमों में है आरोपी,करीब 40 हजार की अवैध स्मैक व 01 मोटर साईकिल बरामद

नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी,अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा, पुर्व मे भी एक दर्जन मुकदमों में है आरोपी,करीब 40 हजार की अवैध स्मैक व 01 मोटर साईकिल बरामद

 

कलियर। मादक पदार्थो/नशा तस्करो की धरपकड के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कलियर पुलिस ने कल शुक्रवार को मेवड कब्रिस्तान के पास से मोटर साईकिल पर सवार सिराज नमक को रोक तो उसके कब्जे से 5 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 40 हजार रूपये) व मोटरसाइकिल की बरामदगी की गयी। नशा तस्कर सिराज ने बताया गया कि वह पहले छोटा मोटा मैकेनिक का काम करता था, तथा पैसो के लालच में वह काफी पहले से स्मैक बेचने का काम कर रहा है, इसी काम के चलते उसकी एक मंगलौर निवासी से जान पहचान हुई और वह उससे स्मैक की खरीद फरोख्त करने लगा और अच्छे दाम मे बेचकर मुनाफा कमाने लगा। थाना पिरान कलियर में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा धारा एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं सप्लायर की तलाश की जा रही है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो: देश राज कर्णवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करे।     

error: Content is protected !!