तरुण हिमालय संस्था की बैठक आयोजित, शिक्षा व समाजसेवा पर हुई विस्तृत चर्चा

तरुण हिमालय संस्था की बैठक आयोजित, शिक्षा व समाजसेवा पर हुई विस्तृत चर्चा

 

हरिद्वार। तरुण हिमालय संस्था हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक तरुण हिमालय प्रांगण, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्री दिवाकर भट्ट को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संस्था हित एवं समाजसेवा के कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था द्वारा पूर्व से संचालित तरुण हिमालय स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं भविष्य में उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। संस्था के वरिष्ठ सदस्य जगत सिंह रावत एवं सतीश जोशी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि तरुण हिमालय संस्था ने अलग राज्य उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड राज्य की स्थापना संभव हो सकी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा एवं सचिव बलदेव सिंह रावत ने कहा कि तरुण हिमालय संस्था एक गैर-राजनीतिक संस्था है, जो वर्षों से शिक्षा एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी संस्था द्वारा हरिद्वार जनपद के हित में अनेक सामाजिक कार्य किए जाएंगे, जिससे आम जनता को लाभ पहुंचेगा। सचिव बलदेव सिंह रावत ने जानकारी दी कि जनवरी माह से संस्था द्वारा घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संस्था हर स्तर पर सक्रिय सहभागिता निभाएगी। बैठक में सुरेश्वर सिंह राणा, सत्यानारायण चन्द, भागीरथ गेरोला, ललित रावत, हर्ष मोहन रावत, पूरन सिंह रावत, प्रमोद पन्त, अजय नेगी, प्रकाश बहुगुण्डी, देवी प्रसाद पन्त, कान्ता प्रसाद थपलियाल, सैमवाल, ललित भट्ट, नन्दन सिंह, जीत सिंह नेगी, एस.पी. चमौली, कुलदीप सिंह असवाल, जगदीप सिंह असवाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

इंस्पायरस भारतीय क्लासेस का भव्य सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों व शिक्षकों को किया सम्मानित तिरंगा फहराकर हुई कार्यक्रम की शुरुआत; डॉ. शहजादी अंसारी, विधायक मो. शहजाद, आज़ाद अली व समाजसेवी प्रमोद खारी रहे विशेष आकर्षण

error: Content is protected !!