पथरी क्षेत्र में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; तो भाइयों ने भी रक्षा का दिया वचन प्यार, आस्था

पथरी क्षेत्र में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; तो भाइयों ने भी रक्षा का दिया वचन प्यार, आस्था

 

 

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; तो भाइयों ने भी रक्षा का दिया वचन प्यार, आस्था, पवित्रता व विश्वास के प्रतीक पर्व पर बाजारों में दिखी रोनक, मिठाई दुकानों पर लगी रही ।
शनिवार को भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते की डोर को और मजबूत करने के लिए बहनों ने पूजा अर्चना के बाद भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र (राखी) बांधी तो भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन दिया। हर तरफ रक्षाबंधन का उत्साह झलका। भाइयों ने बहनों को दक्षिणा और आकर्षक उपहार देकर भी प्रसन्न किया। बहनों ने राखी की थाली सजाईं उसमें रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक और राखी रखे थे। इसके बाद भाई को तिलक लगाकर उसके हाथ में राखी बांधी। भाई की आरती उतारीं, फिर मिठाई खिलाई अपनी सुरक्षा और सम्मान की कामना की। भाइयों ने उनको रक्षा का वचन व उपहार दिए भाई बहन के त्यौहार को लेकर घरो में चहल पहल का माहौल रहा जिसमें कई बहनो ने भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधी तो कई भाइयों ने भी बहनो के घर पहुंचकर राखी बंधवाई सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के जरिए भी दिन भर शुभकामनाओ का शिलशिला चलता रहा ।

एसएसपी के कड़क नेतृत्व में 12 घंटे के भीतर सुलझी बच्ची पर चोरों के हमले की गुथी,कुछ लोगों द्वारा गांव में चोर आने की फर्जी अफ़वाह फैलाई जा रही हैं जिनका चिन्हीकरण कर उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: एसएसपी

चेकिंग अभियान के दौरान 2 अल्ट्रासाउंड मशीनो पर मानक अनुसार संचालित न होने पर किए गए सील एवं 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर डॉक्टर उपलब्ध न होने पर लगाया गया जुर्माना। जनपद की 19 नैदानिक संस्थानों में मानक के अनुसार संचालित न होने एवं विभिन्न अनियमितता पाया जाने पर 50-50 हजार का लगाया गया जुर्माना। निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्लीनिकों में पाई गए अनियमितता में कुल 9 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

error: Content is protected !!