भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करता है सतयुग कालीन श्री नीलेश्वर गौरीशंकर महादेव मंदिर

भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करता है सतयुग कालीन श्री नीलेश्वर गौरीशंकर महादेव मंदिर

 

हरिद्वार। जो भी भक्त सच्ची आस्था और श्रद्धा के साथ श्री नीलेश्वर महादेव के दरबार में आता है, वह खुशियों की झोली भरकर, हंसते-गाते अपने गंतव्य की ओर लौटता है। यह उद्गार हरिद्वार के प्रख्यात सतयुग कालीन श्री नीलेश्वर गौरीशंकर महादेव मंदिर के श्री महंत हरिदास महाराज ने भंडारे के अवसर पर व्यक्त किए। महंत हरिदास महाराज ने कहा कि यह तपोभूमि अति प्राचीन और सिद्ध स्थल है। मान्यता है कि सतयुग काल में भगवान भोलेनाथ यहां श्री नीलेश्वर के रूप में विद्यमान हुए। जो भक्त यहां सच्चे मन से भक्ति भाव के साथ आते हैं, उन्हें कभी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता, उनकी सभी मनोकामनाएं भगवान श्री गणेश की कृपा से पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ विवाह बारात के दौरान माता पार्वती के साथ इस स्थान पर कुछ समय के लिए रुके थे। तभी से यह स्थल नीलेश्वर गौरीशंकर महादेव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध हुआ और आज भी यहां प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता है।महंत जी ने आगे कहा कि इस तपोस्थली पर समय-समय पर परम विद्वान संत-महापुरुषों ने तपस्या की है। यही कारण है कि यह स्थान साधकों और श्रद्धालुओं के लिए सिद्ध पीठ माना जाता है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

NEET परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम ,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी परीक्षा,5 जोन 9 सेक्टर में विभाजित किया गया है परीक्षाओं के सेंटर

error: Content is protected !!