फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

लक्सर । खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थाना खानपुर पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को ग्राम नियामतपुर में लेनदेन के विवाद के चलते आकाश उर्फ कान्हा (25) पुत्र पहल सिंह निवासी खेड़ी थाना लक्सर ने वादी के साथ मारपीट की और उसके बाद गांव में हवाई फायरिंग कर फरार हो गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई खानपुर पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 8 अगस्त की रात आरोपी को नियामतपुर से राणा फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस सहित दबोच लिया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है पुलिस टीम में एसएचओ रविन्द्र शाह उपनिरीक्षक समीप पाण्डे (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर) कांस्टेबल अरविन्द सिंह रावत बलवीर सिंह रितिक शामिल रहे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड आए विभिन्न देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधियों के साथ निवेश आयुष, पर्यटन एवं संस्कृति पर विस्तृत रणनीतिक चर्चा से संबंधित बैठक आयोजित हुई 

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

error: Content is protected !!