इंस्पायरस भारतीय क्लासेस का भव्य सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों व शिक्षकों को किया सम्मानित तिरंगा फहराकर हुई कार्यक्रम की शुरुआत; डॉ. शहजादी अंसारी, विधायक मो. शहजाद, आज़ाद अली व समाजसेवी प्रमोद खारी रहे विशेष आकर्षण

इंस्पायरस भारतीय क्लासेस का भव्य सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों व शिक्षकों को किया सम्मानित

तिरंगा फहराकर हुई कार्यक्रम की शुरुआत; डॉ. शहजादी अंसारी, विधायक मो. शहजाद, आज़ाद अली व समाजसेवी प्रमोद खारी रहे विशेष आकर्षण

हरिद्वार । लक्सर सुल्तानपुर इंस्पायरस भारतीय क्लासेस के वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को संस्थान भवन में उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. शहजादी अंसारी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सही दिशा को सफलता की कुंजी बताते हुए शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्सर विधायक मो. शहजाद, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ताहिर हसन व सभासदगण मौजूद रहे। इस3 दौरान अतिथियों ने कहा हर बच्चे में अपार क्षमता है, सही मार्गदर्शन से बड़ी मंज़िलें हासिल होती हैं तथा “शिक्षा समाज बदलने की सबसे बड़ी शक्ति है कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति गीत कविताएं और भाषण जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा इसके बाद विभिन्न परीक्षाओं व प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया संस्था के समर्पित शिक्षकों को भी विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया है समापन पर संस्था निदेशक ने आजम भारती ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें ऊंचे लक्ष्य साधने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि इंस्पायरस भारतीय क्लासेस आगे भी शिक्षा और प्रतिभा विकास के लिए इसी तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी

एलिवेटेड रोड़ से बिस्थापन से पुर्नवास एवं मुआवजा की मांग तथा एनजीटी कार्यवाही सेबस्तियोंवासियों की सुरक्षा व मालिकाना हक देने की मांग को लेकर जनसंगठनों का पैदल जत्था निकालकर जनजागरण अभियान चलाया गया ।

सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक के चक्कर में युवक नहीं कर रहे हैं जान की परवाह, इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोटर साइकिल स्टंट पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई, Instagram अकाउंट को डिलीट, स्टंट में प्रयुक्त बाइक को किया गया सीज़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया।’कुम्भ नगरी खेल नगरी के रूप में भी पहचानी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।’

error: Content is protected !!