हरिद्वार में आश्रम बाबा जोध सचियार में डॉ. प्रवीण कंसल के जन्मदिवस पर विशाल संत समागम व भंडारे का आयोजन

हरिद्वार में आश्रम बाबा जोध सचियार में डॉ. प्रवीण कंसल के जन्मदिवस पर विशाल संत समागम व भंडारे का आयोजन

 

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित दुधाधारी मंदिर के सामने प्रसिद्ध आश्रम बाबा जोध सचियार में संगरूर से पधारे डॉ. प्रवीण कंसल के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। डॉ. कंसल ने बड़ी ही सादगी के साथ अपना जन्मदिवस संत-महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया। इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि वे लोग बड़े भाग्यशाली होते हैं जिन्हें संत महापुरुषों की संगत का सौभाग्य प्राप्त होता है। हरिद्वार की इस पावन नगरी में दो प्रकार की गंगा बहती हैं – एक पतित पावनी मां गंगा, जो तन-मन को पवित्र कर पापों से मुक्त करती है, और दूसरी संत महापुरुषों के श्रीमुख से निकलने वाली ज्ञान गंगा, जो मानव जीवन को धन्य और सार्थक बना देती है। आश्रम के व्यवस्थापक सुधीर बयान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संत-महापुरुषों और गुरुजनों की संगत मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों संवार देती है। गुरुजनों से प्राप्त ज्ञान मनुष्य के भाग्य उदय का कारण बनता है। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कंसल ने कहा कि संत महापुरुषों के पावन दर्शन से उनका जीवन धन्य हो गया है। पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर संतों को भोजन कराना उनके लिए परम आनंद और सुखद अनुभूति का विषय है। कार्यक्रम में कई सौ संत-महापुरुषों ने प्रसाद रूपी भंडारे का आनंद लिया। डॉ. प्रवीण कंसल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रमा कंसल के साथ इस पावन अवसर पर गुरु धाम आश्रम बाबा जोध सचियार में उपस्थित रहे‌।

 

राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की ,अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ,अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्यालय में प्रातरू 10 बजे से 11 बजे तक सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण करें

कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए

सीएम के निर्देश पर गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डारण अनियमितता पर डीएम का विशेष शक्तियों अन्तर्गत सख्त प्रवर्तन एक्शन,बच्चों, नौनिहालों, बजुर्गों व धात्री महिलाओं के जीवन से खिलवाड़ पर डीएम बेहद नाराज, अन्य अनाज गोदाम पर भी जल्द हो सकती है कार्रवाई

error: Content is protected !!