मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री दिवंगत नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित रहा। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद प्रशासनिक ढांचे को मजबूत आधार देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो नींव रखी, वह आज भी मार्गदर्शन करती है और सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नित्यानंद स्वामी जैसे दूरदर्शी, सरल और कर्मठ नेता सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उनके योगदान को याद करते हुए हम सभी राज्य के विकास और जनकल्याण के संकल्प को दोहराते हैं।

देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से लिए गए कुट्टू के आटे के छः सैंपल फेल, मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश ,आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार की खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, खुले में कुट्टू का आटा बेचा तो होगी कार्रवाई, उपभोक्ताओं से अपील सील पैक आटा ही खरीदें ,हरिद्वार जनपद में नटराज एजेंसी, पीठ बाजार, ज्वालापुर और आशीष प्रोविजन स्टोर, खेडी मुबारकपुर, लक्सर से संग्रहित नमूने भी असुरक्षित पाए गए

error: Content is protected !!