मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र का स्वागत एवं ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई

मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र का स्वागत एवं ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में नवागत मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र का हार्दिक स्वागत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) संजय सक्सेना ने परियोजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन संरचना तथा अब तक की प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना है। परियोजना के तहत वर्तमान में जनपद में कृषि, पशुपालन, मशरूम, सिंघाड़ा, मधुमक्खी पालन एवं अन्य गैर-कृषि उद्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी श्री मिश्र ने परियोजना टीम के प्रयासों की सराहना की और निर्देश दिए कि सभी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

धामी सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ राज्यभर में बहुस्तरीय अभियान शुरू, सभी विभाग मैदान में “डेंगू-चिकनगुनिया से जंग में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी” :  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अपील

सीएम के निर्देश पर गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डारण अनियमितता पर डीएम का विशेष शक्तियों अन्तर्गत सख्त प्रवर्तन एक्शन,बच्चों, नौनिहालों, बजुर्गों व धात्री महिलाओं के जीवन से खिलवाड़ पर डीएम बेहद नाराज, अन्य अनाज गोदाम पर भी जल्द हो सकती है कार्रवाई

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

error: Content is protected !!