4 नवबंर से 4 दिसंबर तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का होगा कार्य होगा-जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी

4 नवबंर से 4 दिसंबर तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का होगा कार्य होगा-जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी

राजस्थान। धौलपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला पूरी तरह तैयार हैं। फेज-2 में 12 राज्यों में एसआईआर प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें राजस्थान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में 28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक एसआईआर की प्रक्रिया चलेगी।
उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर से 3 नवबंर 2025 तक प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्र के मुद्रण का कार्य होगा। 4 नवबंर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का कार्य होगा। 9 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस फेज रहेगा जिसमें सुनवाई एवं सत्यापन किया जाएगा। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 942 मतदान केन्द्र तथा 9 लाख 17 हजार 846 मतदाता जिनमें 4 लाख 89 हजार 482 पुरूष मतदाता, 4 लाख 28 हजार 356 महिला मतदाता एवं 8 ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल है। बीएलओ ऐप के माध्यम से 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की 86.82 प्रतिशत मैपिंग हो चुकी है। साथ ही 40 वर्ष से कम आयु के मतदाताओं की 44.28 प्रतिशत मैपिंग हो चुकी है। ईसीआइनेट पर कुल 61.38 प्रतिशत मैपिंग हो चुकी है। ईसीआइनेट पर राजस्थान राज्य की औसत मैपिंग से जिले की औसत मैपिंग ज्यादा है।
राजनैतिक दलों एवं मीडिया की सहभागिता
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी बिंदुओं से अवगत कराया जाएगा। बीएलए नियुक्ति की स्थिति एवं बीएलए-2 की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक सहभागिता के लिए भी अनुरोध किया जाएगा, जिससे निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर मीडिया सेल गठित किए गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में केवल जिला निर्वाचन अधिकारी ही जिला स्तर पर अधिकृत प्रवक्ता होंगे। नियमित प्रेस विज्ञप्ति एवं सोशल मीडिया अपडेट जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों व राजसखी को विशेष रूप से महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु जोड़ा जाएगा।
वर्तमान मतदाताओं की विगत एसआईआर मतदाता सूची के साथ मैपिंग जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की मतदाता सूची https://voters.eci.gov.in पर अपलोड कर दी गयी है। साथ ही यह लिंक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि विगत एसआईआर की मतदाता सूची में अगर किसी वर्तमान मतदाता के माता-पिता/दादा-दादी आदि का नाम शामिल है तो सटीक और सत्यापित पारिवारिक संबंध के माध्यम से वंशावली मानचित्रण (मैपिंग) की जा रही है। जिससे अधिकांश मतदाताओं से किसी भी प्रकार के दस्तावेज लेने की आवश्यकता ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यह पुनरीक्षण अभियान पारदर्शी, समावेशी एवं अधिकतम नागरिक भागीदारी वाला हो। जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क राजकुमार मीणा सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

चेकिंग अभियान के दौरान 2 अल्ट्रासाउंड मशीनो पर मानक अनुसार संचालित न होने पर किए गए सील एवं 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर डॉक्टर उपलब्ध न होने पर लगाया गया जुर्माना। जनपद की 19 नैदानिक संस्थानों में मानक के अनुसार संचालित न होने एवं विभिन्न अनियमितता पाया जाने पर 50-50 हजार का लगाया गया जुर्माना। निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्लीनिकों में पाई गए अनियमितता में कुल 9 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

error: Content is protected !!