हरिद्वार में हादसा: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सूखी नदी में गिरी वैन, बच्चा घायल

हरिद्वार में हादसा: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सूखी नदी में गिरी वैन, बच्चा घायल

 

हरिद्वार/बहादराबाद। रविवार की शाम हरिद्वार-बहादराबाद मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सलेमपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे सहारनपुर निवासी परिवार की वैन अचानक अनियंत्रित होकर सूखी नदी में जा गिरी। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया, जबकि अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, रामपुर मनीहरान, सहारनपुर निवासी परिवार रविवार शाम सलेमपुर से सुमननगर लौट रहा था। वैन में तीन बच्चों सहित सात सदस्य सवार थे। जैसे ही वाहन सुमननगर मार्ग पर बने डबल पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए वैन को मोड़ा, लेकिन असंतुलन बिगड़ने से वाहन पुल के किनारे से नीचे सूखी नदी में गिरकर पलट गया। घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुमननगर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने वैन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान सात वर्षीय मनीष घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत अब स्थिर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के पास सड़क संकरी होने के कारण अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर वैन को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। परिवार को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। वहीं सात वर्षीय मनीष घायल हो गया, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वही 7 वर्षीय मनीष को सर में चोट लगी है और 5 टांके लगे हैं और अन्य सदस्य को मामूली चोट है।

कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब।, डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कांवड़ यात्रा पर रख रहे है पैनी नजर।

error: Content is protected !!