बहादराबाद पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चौथे आरोपी समेत चार गिरफ्तार SSP नवनीत सिंह की रणनीति के आगे नहीं चली तस्करों की चाल, पांच पिस्टल, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद

बहादराबाद पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चौथे आरोपी समेत चार गिरफ्तार

SSP नवनीत सिंह की रणनीति के आगे नहीं चली तस्करों की चाल, पांच पिस्टल, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद

 

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। जनपद में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली बहादराबाद पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर पांच अवैध पिस्टल .32 बोर, एक तमंचा .315 बोर तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 15 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से कुछ लोग बौंगला तिराहे पर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने पहुंचने वाले हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बौंगला तिराहे के आसपास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल और दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को मौके पर पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मुकुल पाल भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने की चेतावनी के बावजूद आरोपी ने दोबारा फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुकुल पाल के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया।पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तलाशी के दौरान मुकुल पाल के कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल और एक मोबाइल फोन तथा भूपेन्द्र के पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। वहीं विशाल कुमार की निशानदेही पर बौंगला गांव के पास पीठ बाजार के सामने आम के बाग में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई दो .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 16 नवंबर की रात्रि ग्राम बडैड़ी फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान चौथे आरोपी प्रशांत कुमार को भी हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस तरह पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल पाल निवासी ग्राम बमौरी, थाना सरधना, जनपद मेरठ, भूपेन्द्र निवासी ग्राम मंसूरपुर जोहरा, जनपद मुजफ्फरनगर, विशाल कुमार निवासी बहादराबाद तथा प्रशांत कुमार निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।रोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा सीआईयू रुड़की की टीम शामिल रही। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट माना जा रहा है।इस बड़ी कार्रवाई में कोतवाली बहादराबाद के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल राजवर्धन, कांस्टेबल अवनेश राणा, कांस्टेबल हिमांशु पंत, कांस्टेबल पंकज बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुधाकर, कांस्टेबल विकास थापा, कांस्टेबल शाह आलम और होमगार्ड अभिषेक चौधरी शामिल रहे।सीआईयू रुड़की की टीम भी रही शामिल संयुक्त कार्रवाई में सीआईयू रुड़की की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक संजय पुनिया, प्रभारी सीआईयू रुड़की, अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल रवींद्र खत्री, कांस्टेबल महिपाल तोमर और कांस्टेबल आशीष शर्मा शामिल रहे।

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग — SSP नवनीत सिंह की रणनीति और बहादराबाद में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की सख़्त कार्यशैली बनी मिसाल,21.560 किलोग्राम वाणिज्यिक मात्रा अवैध गांजे के साथ बहादराबाद पुलिस ने एक तस्कर दबोचा

error: Content is protected !!