यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा विधायकों का पुतला पहाड़ मैदान का विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा विधायकों का पुतला

पहाड़ मैदान का विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया

 

हरिद्वार। विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक विनोद चमोली और किशोर उपाध्याय द्वारा दिए गए बयानों के विरोध में बुधवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महरूफ सलमानी व शहजाद अली के संयोजन में पथरी गढ़मीरपुर चौक पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। पुतला दहन करने से पूर्व कार्यकर्ता ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और भाजपा विधायकों द्वारा दिए गए विवादित बयानों की निंदा करते हुए विधायकों द्वारा पर्वतीय और मैदानी का विवाद खड़ा करने आरोप लगाया। इस अवसर पर महरूफ सलमानी ने कहा कि राज्य का विकास करने और युवाओं को रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार और उसके विधायक जनता का ध्यान बांटने के लिए पहाड़ और मैदान का विवाद खड़ा कर रहे हैं। भाजपा और सरकार को विधायकों पर कार्रवाई करनी चाहिए। शहजाद अली जिला महासचिव युवा कांग्रेस व अर्जुन कर्णवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार जनता की भावनाओं को आहत करने वाले विवादित बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रही भाजपा को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में सुल्तान उर्फ सादा, पीर मोहम्मद, विनित चौहान, सैफ अली, बाबर राजपूत, इरशाद अली, सागर, बीरसिंह सैनी, राजेन्द्र कुमार, हसीन, बिलाल अंसारी, शोएब, नदीम अली, नाजिम, अर्जुन वाल्मीकि, कादिर अली, सोनू प्रधान, सुहैल राव, निर्वाण सैनी, रब्बन अली,राव युनूस, तसमीम प्रधान, शाहरुख ठेकेदार, मदन बाबू, आजम, अमीर, समीर, आरिफ, शहनवाज उर्फ हाजी, सलमान, नूर आलम, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

ज्वालापुर विधानसभा के ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर गांव में पहुंच कर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की दी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। और देश की महान शहीदों को किया नमन। और ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर के ओनर को दी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

दादूपुर गोविंदपुर में अवैध प्लास्टिक के कारखानों से निकलते हुए धुएं से स्थानीय निवासीयो का जीना दुश्वार प्लास्टिक गुल्ला कारखानों अवैध लघु उद्योगों से निकलते जहरीले धुएं से प्राकृतिक पर पड़ रहा है इसका प्रभाव स्थानीय निवासियों का जीना हुआ दुर्बल आखिर कब मिलेगी इससे निजात रिहायशी इलाकों में कबाड़ और गुल्ला भट्टी का ज़हरीला धंधा, प्रदूषण विभाग मौन”

तीर्थ नगरी हरिद्वार में 21 फरवरी से 03 मार्च तक चलेगा “चमाचम सड़क सफाई अभियान”,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक स्तर पर स्वच्छता महाअभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ संकल्प को मिलेगा नई गति

उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त। ,राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर टेक्नॉलोजी के माध्यम से पारदर्शिता लाने का हुआ कार्य।

error: Content is protected !!