मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली विस्फोट पर जताया दुख, प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली विस्फोट पर जताया दुख, प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक (DGP) को प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए और संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और सुरक्षा एजेंसियां लगातार समन्वय बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और जनता को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 19 समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के लिए आदेशित किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,अवशेष धनराशि फरवरी अंत तक व्यय करने के आदेश, मुख्यमंत्री घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश,स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर

error: Content is protected !!