धनौरी SDO अश्विनी कुमार की सख़्त कार्यवाही—बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, विजिलेंस टीम के साथ 24 घरों में पकड़ी चोरी

धनौरी SDO अश्विनी कुमार की सख़्त कार्यवाही—बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, विजिलेंस टीम के साथ 24 घरों में पकड़ी चोरी

हरिद्वार। धनौरी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही बिजली चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए SDO धनौरी अश्विनी कुमार ने आज विजिलेंस टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। सहनतरशाह बडेडी राजपूतान गांव में हुए इस संयुक्त छापेमारी अभियान में 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। कार्रवाई इतनी तेज और सख्त थी कि टीम को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।

SDO अश्विनी कुमार की नेतृत्व क्षमता से अभियान सफल

ऊर्जा निगम के SDO अश्विनी कुमार के नेतृत्व में चली यह पूरी कार्रवाई क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार SDO अश्विनी कुमार अपनी ईमानदारी, निष्ठा और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए वे लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्हीं की सक्रियता और निगरानी का नतीजा है कि आज इतनी बड़ी संख्या में चोरी पकड़ में आई।

गांव में मचा हड़कंप, कई लोगों ने घबराकर फेंके केबल

छापा पड़ते ही कई लोग घरों से बाहर निकलकर मीटर से पहले लगाए गए कट और केबलों को उतारकर खेतों व गलियों में फेंकते देखे गए। टीम ने मौके से भारी संख्या में केबल ज़ब्त किए।

कैसे की जा रही थी चोरी?

कई घरों में मीटर से पहले कट लगाकर सीधे सप्लाई ली जा रही थी।

कुछ लोगों ने एलटी लाइन पर कटिया डालकर अवैध कनेक्शन लिया हुआ था।

पकड़े गए सभी घरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी ऊर्जा निगम द्वारा शुरू कर दी गई है।

क्षेत्र में बढ़ी सख्ती

SDO अश्विनी कुमार ने साफ कहा है कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर बिजली चोरी completely खत्म की जाएगी। जनता से भी उन्होंने सहयोग की अपील की है। टीम में शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम मौजूद रही। इस में दौरान इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरीता भट्ट, एसआई संजीव त्यागी, एसडीओ अश्विनी कुमार, जई योगेन्द्र रावत,जई प्रशांत सैनी,एई विजिलेंस टीम, मौजूद रहे।

उत्तराखंड में सीपीएम पार्टी का आठवां राज्य सम्मेलन कर्णप्रयाग में विशाल रैली से शुरू। आमसभा में भाजपा की साम्प्रदायिक , कॉरपोरेट्स ,विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान ।

error: Content is protected !!