इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म।

(संवाददाता कुलदीप सिंह)

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी इलाके में दिनदहाड़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मासूमियत पर दरिंदगी की यह घटना इतनी भयावह है कि सुनने वालों के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं बुधवार की शाम मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी एक हैवान वहां आया, जिसने मिठाई और खिलौनों के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया और बच्ची को बहला-फुसलाकर वह युवक पास की एक सुनसान जगह में ले गया कुछ ही देर बाद इलाके में गूंजती मासूम की चीखों ने पूरे मोहल्ले को हिला दिया।

 

आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग मौके की ओर दौड़े। जब परिजन पहुंचे, तो बच्ची बदहवास हालत में पड़ी मिली उस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई और हर दिल में आग जल उठी घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार और गुस्से का माहौल फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए, और आरोपी को तुरंत पकड़ने की मांग करने लगे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सीओ कटघर और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने आरोपी की तलाश में पांच विशेष टीमों का गठन किया है और पूरे क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि उस दरिंदे की पहचान हो सके घटना के बाद पूरे शहर में गुस्से की लहर दौड़ गई है लोग जगह-जगह एकत्र होकर विरोध गुस्सा कर रहे हैं हर कोई यही कह रहा है कि इस हैवान को ऐसी सजा दी जाए कि कोई और दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। शहर के माहौल में तनाव फैला हुआ है और पुलिस अलर्ट मोड पर है यह वारदात न सिर्फ एक बच्ची की मासूमियत को रौंदने की कहानी है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक करारा तमाचा है सवाल उठता है आखिर कब तक ऐसे दरिंदे खुलेआम घूमते रहेंगे? कब तक मासूमों की चीखें सन्नाटे में गूंजती रहेगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर प्रभारी को कल शाम एक सूचना प्राप्त हुई थी एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और जांच पड़ताल की गई शादी बच्ची से पूछताछ की गई है नाबालिक ए बच्चा उसके साथ जैसा हो हुलिया उसने बताया उसने दुष्कर्म का प्रयास किया था अज्ञात है इस पूरे मामले को देखते हुए अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया है जो हुलिया बताया गया था उसी से मिलते जुलते चार बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है हमारी पुलिस की चार से पांच पार्टी में लगातार इस घटनाक्रम को देखते हुए काम कर रही हैं जल्दी ही इस घटनाक्रम का अनावरण कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

error: Content is protected !!