सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल दिखाना पड़ा भारी, ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल दिखाना पड़ा भारी, ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

(पत्रकार दिलदार अब्बासी)

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर हरिद्वार पुलिस की सतत निगरानी के चलते एक भ्रामक वीडियो बनाने वाले युवक को ज्वालापुर पुलिस ने नकली पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर व्यू और वायरल होने की होड़ में पिस्टल का प्रदर्शन करते हुए वीडियो बना रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा था। दिनांक 20 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की सूचना मिली, जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल दिखाकर लोगों में दहशत फैलाता नजर आ रहा था। वीडियो को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने वीडियो की जांच की। जांच में वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह, निवासी मोहनपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गली नंबर-1, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। इसके बाद अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में चेतक कर्मियों कांस्टेबल आलोक नेगी व कांस्टेबल कपिल कुमार द्वारा आरोपी को उसके निवास स्थान पर पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्लास्टिक/रबर की नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाया था। पिस्टल की जांच में वह पूरी तरह नकली पाई गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्वालापुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोल्ड मेडलिस्ट शहजादी अंसारी की किताब को मिला यूनिवर्सिटी सिलेबस में स्थान श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी ने बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल की किताब, छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

error: Content is protected !!